tarot.ideazunlimited.net.Nine of Swords

नाइन ओफ स्वोर्ड्स

For English please Click here
कृपया एमेजोन से खरिदिए
कृपया फ्लिपकार्ट से खरिदिए
हमसे डायरेक्ट खरिदिए +91 9723106181


अपराईट भविष्य कथन का महत्व



उजाड़, बीमारी, संदेह, क्रूरता, चिंता, चिंता, भय, अवसाद, बुरे सपने

वह चंद्रमा की नौ वी पत्नी पुष्य है। पति को श्राप मिअल्ने के बाद वह वाकुल हुई थी। उसी के जैसे आपका जीवन भी इस समय उजाड़ महसूस हो सकता है। लेकिन यह उजाड भयावह नहीं है। आपको बीमारी आ सकती है। बीमारियाँ क्या होती है? आपके जीवन में आराम करने के लिए कुछ दिन उपरवाला यह रचना करता है। हमेशा काम काम काम, क्या मतलब है ऐसे काम की गुलामी का? चाहे घरेलू काम हो या बाहरी काम तो काम ही होता है। बाहर के काम के पैसे तो मिलते हैं घर के काम के बाद मिलती है केवल धुत्कार।लोग आपके काम पर ही संदेह व्यक्त करते है। उनकी हमारे प्रति की क्रूरता देखकर बुरा लगता है।स्वयं के भविष्य की चिंता हमेशा लगी रहती है कि मेरे जीवन का आखिर क्या होगा? भय सताता है मेरा कुछ अस्तित्व है भी या नहीं? अति विचार के कारण डिप्रेशन, अवसाद के पूरे चांसेस बन रहे हैं सावधान रहिये। बुरे सपने आपको सता सकते है। बुरे मतलब गंदे यानी टोयलेट बाथरूम के लिए बैठे लोग, गंदगी का अम्बार और ना जाने क्या क्या। जो सपने आपको डिस्टर्ब कर सकते हैं।

रिवर्स भविष्य कथन



निःस्वार्थता, अच्छी खबर, उपचार, आंतरिक उथल-पुथल, गहरे बैठे भय, रहस्य, चिंता मुक्त करना

आपके पास एक गुण अच्छा है वह है, निःस्वार्थता। नजदिकी समय में कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी।अगर कोई मानसिक या शारिरीक बीमारी है तो उसके उपचार तुरंत कीजिए।आपके अंदर की आंतरिक उथल-पुथल को रोक कर रखिए। मन के अंदर के गहरे बैठे भय की मात्रा बढ सकती है।जीवन के अनेक रहस्य खुलते जाएंगे। अपने मन को चिंता मुक्त करना यह जिम्मेदारी आपकि स्वयं की है। कोई नहीं आयेगा आपकी मदद करने के लिए।

युरोपिय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु



अपने सफेद गाउन में एक आदमी रात में एक बुरे सपने के कारण जाग गया है। उसके कंबल में गुलाब के डिजाइन के साथ बड़े चेक्स हैं। बेड पर तलवार चलाने वाले खेल की छवि है। दीवार पर नौ तलवारें लगी हुई हैं। दीवार काली है

प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु


भगवान गणेश के श्राप के बाद एक महिला उदासी से चंद्रमा को देख रही है। वह चंद्रमा की नौ वी पत्नी पुष्य है।चंद्रमा की सत्ताईस पत्नियां हैं। यह कुछ सितारों के समूह का रूपक है -नक्षत्र - (और ऋतुएँ भी।) यह नौ के तीन समूह है। इस प्रकार नौ तलवारें 27 ऋतुओं का प्रतिनिधित्व करती हैं।

1. आर्द्रा, मूला, अश्विनी,
2. भरणी, कृतिका, रोहिणी,
3. मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य,
4. अश्लेषा, माघ, पूर्व फाल्गुनी,
5. उत्तर फाल्गुनी, हस्त, चित्रा,
6. स्वाति, विशाखा, अनुराधा,
7. ज्येष्ठ, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा,
8. श्रावण, धनिष्ठा, शुभ शतभिषा,
9. पूर्व भाद्रपद, उत्तर भाद्रपद, रेवती.

सत्ताइस नक्षत्रों में आठवां नक्षत्र है पुष्य। सभी नक्षत्रों में इस नक्षत्र को सबसे अच्छा माना जाता है। सभी नए सामान की खरीदारी, सोना, चांदी की खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र को सबसे पवित्र माना जाता है। इसके अलावा चंद्रमा अन्य किसी राशि का स्वामी नहीं है। इसलिए पुष्य नक्षत्र को धन के लिए अत्यन्त पवित्र माना जाता है।

पुष्यव नक्षत्र में जन्मेन लोगों पर तंत्र मंत्र जादू टोने टोटके का प्रयोग नहीं करना चाहिये, इन लोगों पर किये गये ऐसे प्रयोग स्वंत: निष्फ ल होकर उल्टे करने वाले पर ही विपरीत असर डाल देते हैं। अत: किसी ऐसे प्रयोग के करने से पहले ऐसा जन्‍म नक्षत्र संबंधी, जन्मक तिथि आदि संबंधी विचार परम आवश्य क होते हैं। मसलन अमावस्या या पूर्णिमा को जन्म् लेने वालों पर या प्रबल ग्रह स्थिशति वाले लोगों पर, राजा आदि पर तंत्र मंत्र जादू टोना टोटका आदि प्रयोग नहीं करना चाहिये, फिर भी किया जाये तो निष्फाल हो जाता है और प्रयोग कर्ता पर ही विपरीत प्रभाव डाल कर उसे हानि पहुँचा देता है।

पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि ग्रह होता है। ज्योतिषशास्त्र में पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना गया है। वार एवं पुष्य नक्षत्र के संयोग से रवि-पुष्य जैसे शुभ योग का निर्माण होता है। इस नक्षत्र में जिसका जन्म होता है वे दूसरों की भलाई के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, इन्हें दूसरों की सेवा एवं मदद करना अच्छा लगता है। इन नक्षत्र के जातक को बाल्यावस्था में काफी मुश्किलों एवं कठिनाईयों से गुजरना पड़ता है। कम उम्र में ही विभिन्न परेशानियों एवं कठिनाईयों से गुजरने के कारण युवावस्था में कदम रखते रखते परिपक्व हो जाते हैं। इस नक्षत्र के जातक मेहनत और परिश्रम से कभी पीछे नहीं हटते और अपने काम में लगन पूर्वक जुटे रहते हैं। ये अध्यात्म में काफी गहरी रूचि रखते हैं और ईश्वर भक्त होते हैं। इनके स्वभाव की एक बड़ी विशेषता है कि ये चंचल मन के होते हैं।

ये अपने से विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के प्रति काफी लगाव व प्रेम रखते हैं। ये यात्रा और भ्रमण के शौकीन होते हैं। ये अपनी मेहनत से जीवन में धीरे-धीरे तरक्की करते जाते हैं। पुष्य नक्षत्र में पैदा लेने वाले व्यक्ति अपनी मेहनत और लगन से जीवन में आगे बढ़ते हैं। ये मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति होते हैं। ये गैर जरूरी चीज़ों में धन खर्च नहीं करते हैं, धन खर्च करने से पहले काफी सोच विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लेते हैं। ये व्यवस्थित और संयमित जीवन के अनुयायी होते हैं। अगर इनसे किसी को मदद चाहिए होता है तो जैसा व्यक्ति होता है उसके अनुसार उसके लिए तैयार रहते हैं और व्यक्तिगत लाभ की परवाह नहीं करते। ये अपने जीवन में सत्य और न्याय को महत्वपूर्ण स्थान देते हैं। ये किसी भी दशा में सत्य से हटना नही चाहते, अगर किसी कारणवश इन्हें सत्य से हटना पड़ता है तो, ये उदास और खिन्न रहते हैं। ये आलस्य को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते, व एक स्थान पर टिक कर रहना पसंद नहीं करते।





प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड

द फूल

द मैजिशियन

द हाई प्रिस्टेस

द एम्प्रेस

द एम्परर

द हेरोफंट

द लवर्स

द चैरीओट

द स्ट्रेंग्थ

द हरमिट

द व्हील ऑफ फॉर्चून

जस्टिस

द हैंग्ड मैन

द डेथ

टेम्परंस

द डेविल

द टावर

द स्टार

द मून

द सन

जजमेंट

द वर्ल्ड

एस ऑफ कप्स

टू ऑफ कप्स

थ्री ऑफ कप्स

फोर ऑफ कप्स

फाइव ऑफ कप्स

सिक्स ऑफ कप्स

सेवन ऑफ कप्स

एट ऑफ कप्स

नाइन ऑफ कप्स

टेन ऑफ कप्स

पेज ऑफ कप्स

नाईट ऑफ कप्स

क्वीन ऑफ कप्स

किंग ऑफ कप्स

एस ओफ स्वोर्ड्स

टू ओफ स्वोर्ड्स

थ्री ओफ स्वोर्ड्स

फोर ओफ स्वोर्ड्स

फाईव ओफ स्वोर्ड्स

सिक्स ओफ स्वोर्ड्स

सेवन ओफ स्वोर्ड्स

एट ओफ स्वोर्ड्स

नाइन ओफ स्वोर्ड्स

टेन ओफ स्वोर्ड्स

पेज ओफ स्वोर्ड्स

नाईट ओफ स्वोर्ड्स

क्वीन ओफ स्वोर्ड्स

किंग ओफ स्वोर्ड्स

एस ओफ वांड

टू ओफ वांड

थ्री ओफ वांड

फोर ओफ वांड

फाइव ओफ वांड

सिक्स ओफ वांड

सेवन ओफ वांड

एट ओफ वांड

नाइन ओफ वांड

टेन ओफ वांड

पेज ओफ वांड

नाईट ओफ वांड

क्वीन ओफ वांड

किंग ओफ वांड

एस ऑफ पेंटाकल्स

टू ऑफ पेंटाकल्स

थ्री ऑफ पेंटाकल्स

फोर ऑफ पेंटाकल्स

फाईव ऑफ पेंटाकल्स

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

सेवन ऑफ पेंटाकल्स

एट ऑफ पेंटाकल्स

नाइन ऑफ पेंटाकल्स

टेन ऑफ पेंटाकल्स

पेज ऑफ पेंटाकल्स

नाईट ऑफ पेंटाकल्स

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

किंग ऑफ पेंटाकल्स